फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खड़ी हैरो को ट्रैक्टर में जोड़कर चोरी कर भागने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव मोहाली स्थित एक खेत से हैरो चोरी कर भागने वाले दो सगे भाइयों को किला थाना पुलिस ने छोटू राम चौक से पकड़ लिया। आरोपी हैरो को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से हैरो और वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली की दो युवक आयसर ट्रैक्टर के पीछे हैरो बांधकर गांव राजाखेड़ी से पानीपत स्थित छोटूराम चौक की तरफ आ रहे हैं। हैरो चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत छोटूराम चौक पर दबिश देते हुए ट्रैक्टर सवार आरोपी युवकों को काबू कर ट्रैक्टर के पीछे बंधी हैरो के बारे में पूछताछ की तो युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हैरो को मोहाली रोड पर दलबीर निवासी राजाखेड़ी के खेत से शनिवार की शाम चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों की पहचान इमरान और इकराम निवासी राजाखेड़ी पानीपत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें