फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनुराग मिश्रा प्रथम

विज्ञापन
Anurag Mishra first in photography competition - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग की संचार एसोसिएशन के तत्वावधान में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें जनसंचार विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुराग मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर ने बताया कि चेहरे के भाव विषय विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के लिए दिया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल से ही बेहतरीन फोटो खींची। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग मिश्रा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान बीएएमसी तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति पन्नु, तृतीय स्थान बीएएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा सरोज ने हासिल किया। वहीं, बीएएमसी द्वितीय वर्ष के योगेश मलिक और सीमा ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ मीडिया कर्मी गोविंद सैनी ने अदा की। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, डॉ. रितु, प्रो. संदीप व विवेक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें