फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का मीटर उतारने पर कर्मी के पीछे सुआ लेकर दौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली । बिजली मीटर उखाड़े जाने से नाराज युवक ने छाजपुर सब डिवीजन कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। युवक एक बिजली कर्मचारी के पीछे सुआ लेकर भी दौड़ पड़ा। कर्मचारी ने कमरे में घुसकर जान बचाई। वहीं, आरोपी युवक ने जाते समय कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ ने थाना सनौली खुर्द पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ ने सनौली खुर्द थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गांव छाजपुर कलां निवासी रवि गुर्जर के मकान का बिजली बिल लंबित होने के कारण मीटर उतार लिया था। लाइनमैन ने कहा था कि बिल भरने के बाद उसका मीटर लगा दिया जाएगा। आरोपी रवि बिल जमा कराए बगैर कार्यालय में आया और कर्मचारी हरविंद्र से कहा कि उसने उसका मीटर उतारा है और वह ही उसे लगाएगा। जब कर्मचारी ने कनेक्शन करने से मना किया तो रवि ने गालीगलौज शुरू कर दी।
इतना ही नहीं हाथ में सुआ लेकर हरविंद्र के पीछे दौड़ा। इसके बाद कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी रवि दरवाजे पर हमला करके शीशा तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद सभी कर्मचारी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया और काम बंद हो गया। आरोपी ने हरविंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें