फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर गंडासी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामसिह। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गांव सुताना में अपने खेत जा रहे किसान पर गंडासी से हमला करने वाले आरोपी राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंडासी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि 2 नवंबर को मुकेश निवासी गांव सुताना ने पुलिस में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि एक साल पहले गांव के कुछ व्यक्तियों ने उसके छोटे भाई राकेश के साथ मारपीट की थी। बाद में माफी मांगने पर उसने कार्रवाई नहीं कराई थी।
पुरानी रंजिश में उन्हीं आरोपियों ने एक नवंबर को भाई राकेश पर खेत जाते वक्त हमला कर दिया। आरोपी राम सिंह ने रास्ता रोककर उस पर गंडासी से हमला किया था। राम सिंह के साथ उसके दो साथी भी थे। राकेश का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने बुधवार को राम सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें