पानीपत। फरवरी में जनवरी के मुकाबले कोरोना के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एकाएक कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कई गुना है। बुधवार को कोरोना के नए 23 केस मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को 59 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 194 हैं। जिले में अब कोई भी कोरोना का रोगी स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल नहीं है। 100 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब कोरोना के कुल केस 35,913 हो चुके हैं। फरवरी में रोज औसतन 600 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1550 की औसत से कोरोना जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की नीति पर काम रहा है।
जिले में अब तक 35,057 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,62,362 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।