पानीपत। चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।
- फोटो : Panipat
गंगाराम कॉलोनी में गो-ईजी कंपनी के ट्रांसपोर्ट मैनेजर के घर से 50 हजार नकद और डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा की दो अगस्त को मौत हो गई थी। वह बिहार चला गया था। छह अगस्त को लौटा तो मकान से रुपये और गहने चोरी मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रंजन कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में गो-इजी कंपनी में ट्रांसपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत है। उसके चाचा भागशाली पानीपत में ही रहते थे। वह बीमार हुए तो इलाज के लिए उन्होंने हैदराबादी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने बैंक से रुपये निकाल लिए। कुछ रुपये इलाज में खर्च हुए और बाकी 50 हजार रुपये उन्होंने घर पर रख दिए थे। वहीं उपचार के दौरान दो अगस्त को चाचा की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह चाचा के शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मुजफ्फरपुर, बिहार लेकर चला गया था। जब वह छह अगस्त की रात घर लौटा तो उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर जांच की तो 50 हजार रुपये, दो कान की बाली, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, सोने के दो हनुमान के लॉकेट चोरी मिले।