। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन का असर दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। पानीपत से होकर दिल्ली-पंजाब जाने वाली 24 ट्रेनें रविवार को भी रद्द हो गईं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
रक्षाबंधन के दिन भी किसानों ने जालंधर के पास पटरियों पर बैठकर धरना प्रदर्शन जारी रखा, जिससे पंजाब से पानीपत होते हुए दिल्ली जाने वाली 12 ट्रेनें और दिल्ली से पानीपत एवं वापस पंजाब जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द हो गईं। पंजाब जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी रद्द करनी पड़ी, जिसकी वजह से करनाल, घरौंडा, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जालंधर जाने वाले हजारों यात्रियों को स्टेशन जाकर वापस लौटना पड़ा।
- हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बसों से पंजाब-दिल्ली गए यात्री
रक्षाबंधन पर 24 ट्रेनें रद्द हो जाने के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन से फिर बस डिपो जाना पड़ा। जहां से वह करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ के लिए रवाना हो पाए। वहीं ट्रेनें रद्द होने के कारण रोडवेज की बसों में भारी भीड़ रही, जिससे महिलाओं को भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं बसों के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ा।