फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : शहर में कुत्तों का आतंक, किशोरी के पैर में काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में आवारा कुत्ते ने एक 13 वर्षीय किशोरी को पैर में कई जगह काट लिया। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को घर भेज दिया है। क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। आवारा कुत्ते हर रोज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-5 स्थित शोरूम के बाहर रहती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कचरा उठाने गई तो आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसके पैर में कई जगह से काट खाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किशोरी को कुत्ते से बचाया। इसके तुरंत बाद उसको को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें