चंडीगढ़। दस लाख रुपये रिश्वत मामले में पिछले 4 महीने में 40 बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। मामले के आरोपी सोमनाथ अनेजा हर बार कोई न कोई बहाना लगाकर अगली तारीख लेता रहा है। अंतिम सुनवाई में आरोपी ने अपने वकील को लूज मोशन बताकर अदालत से अगली तारीख मांगी थी, लेकिन जिला अदालत ने उसकी याचिका को बहाना बताकर खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी इस बार भी सिर्फ बहाना बना रहा है।
सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आरोपी अपने बचाव में अदालत में बहस नहीं कर सकता। उसे दिया गया आखिरी मौका खत्म हो गया है, इसलिए अदालत ने सरकारी वकील को बहस करने के निर्देश दे दिए हैं। मामले की सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। बता दें कि 10 साल पहले रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर नवीन शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अनेजा बिचौलिया है।