फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : नामी कंपनी के धान में बाली नहीं आने से किसान परेशान, मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/रायपुररानी। रायपुररानी ब्लॉक के किसानों ने नामी कंपनी का धान का बीज लगाने के बाद पर्याप्त उत्पादन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि महंगा बीज खरीदकर मेहनत कर फसल उगाई। अब पौधों में बाली नहीं लगने से किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। किसान जयपाल बहबलपुर, रमेश शर्मा जासपुर, जंग बहादुर ककराली, राकेश, पोला गुर्जर, जय सिंह बहबलपुर ने बताया कि उन्होंने बाजार से उच्चस्तरीय बायर कंपनी का एराइज 6129 गोल्ड हाइब्रीड धान का बीज खरीद कर रोपित किया।
विज्ञापन

उसके बाद कड़ी मेहनत से उगी पौध को खेत में लगाया। अब तीन माह बीतने के बाद भी अधिकतर पौधों पर कोई बाली नहीं आने से किसान असमंजस में हैं। किसानों ने बताया कि कंपनी द्वारा धान की उच्चस्तरीय और ज्यादा फसल उगाने का दावा करने वाले बीज से फसल मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। ऐसा तो कभी देसी बीज लगाने पर भी नही हुआ। किसान नेता बहादुर सिंह ककराली ने बताया कि किसानों की कई एकड़ में फसल नहीं उगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी व एग्रीकल्चर विभाग को स्पेशल गिरदावरी करवा मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों की परेशानी को लेकर जब स्थानीय दुकानदारों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने कंपनी के उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कर दिया है। मंगलवार तक कंपनी के सदस्य पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
अभी तक लिखित में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि किसी एरिया के खेतों में पौधों पर धान नहीं लगी तो मंगलवार को मौके पर पहुंचकर पूरा निरीक्षण करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। - विनीत श्रीवास्तव, टीएम बायर कंपनी
विज्ञापन

सोमवार को भारत बंद होने के कारण मंगलवार को किसान स्थानीय कार्यालय में पहुंचकर अपना शिकायत पत्र दें, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें