फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट पॉइंट पर खड़ी कार में ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, दो बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमृतसर-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार रात लाइट प्वाइंट पर खड़ी कार में एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठी दो बहनों की मौत हो गई जबकि एयरबैग खुलने के कारण तीन दोस्तों की जान बच गई। दोनों बहनें रियासी जिले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पद पर तैनात सैयद अदनान की बेटियां थीं। मंगलवार को दोनों के शव पुंछ स्थित पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुंछ निवासी अदनान सैयद की बड़ी बेटी जावा की सोमवार को चंडीगढ़ में एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा थी। छोटी बेटी अकसा ने भी बड़ी बहन के साथ जाने की जिद की। पिता सैयद ने कार में अकेले जाने से इनकार दिया। इसी दौरान जावा की जम्मू निवासी दोस्त का फोन आया कि वह अपनी बहन और भाई के साथ चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं। वह चाहें तो उनके साथ चल सकती है। इस पर सैयद ने अनुमति दे दी। परीक्षा देने के बाद शाम को लौटते समय सहेली आगे की सीट पर बैठी थी जबकि उसका भाई गाड़ी चला रहा था। जावा और अकसा दोनों दरवाजे की तरफ बैठी थीं। लाइट प्वाइंट पर जैसे ही गाड़ी रुकी तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से गाड़ी के एयरबैग खुल गए। पीछे की सीट पर बीच में बैठी सहेली और आगे की सीट पर बैठे लोगों का बचाव तो हो गया, लेकिन वहीं दोनों गेट की तरफ बैठीं जावा और अकसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ईद पर मेलबर्न से घर आई थी अकसा
अकसा मेलबर्न में लॉ कर रही थी। ईद के मौके पर वह घर आई थी। इस दौरान बहन की प्रवेश परीक्षा की जानकारी मिलने पर उसने भी चंडीगढ़ घूमने की इच्छा जताई, लेकिन दोनों बहनों के लिए यह आखिरी सफर साबित हुआ। अब सैयद का एक बेटा ही बचा है। बेटियों की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

पुंछ में शोक की लहर, ढांढस बंधाने वालों का तांता
पुंछ। पुंछ के वार्ड-सात निवासी सैयद अदनान बेग की दो बेटियों की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उनके घर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। बुजुर्ग दादा एडवोकेट काजी मोहम्मद सैयद बेग नेकां के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। देर शाम तक ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें