फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। परिवहन विभाग ने रविवार को बस स्टैंड से शहर के विभिन्न सेक्टरों से होकर रेलवे स्टेशन पंचकूला साइड तक बस सेवा शुरू कर दी है। शहर की पुरानी मांग को पूरा कर परिवहन विभाग ने सुबह 6 से रात 8 बजे तक यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू की है। इसके लिए परिवहन विभाग ने दो रूट तैयार किए हैं। एक क्लॉक वाइज और दूसरा एंटी क्लॉक वाइज रहेगा। दोनों रूटों से बस पूरे शहर को कवर करेगी और सिटी बस की तरह सेवाएं देंगी। बता दें कि बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए अभी तक कोई बस सेवा नहीं थी। शहरवासी कई सालों से बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए बस सुविधा की मांग कर रहे थे। लोगों को ऑटो या कैब से ही सफर करना पड़ता था। कई बार यात्रियों को इसके लिए ज्यादा किराया भी चुकाना पड़ता था। अब अब परिवहन विभाग ने इस रूट पर बस सेवा शुरू करके लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

ये रहेंगे बस के रूट
रूट 1- रेलवे स्टेशन पंचकूला साइड से शुरू होकर सेक्टर-17/18, 8/17, 9/16, 10/15, 11/15 चौक, 10/11 होकर बस स्टैंड पहुुंचेगी। इसके बाद बस लघु सचिवालय से राजकीय महाविद्यालय होकर माजरी चौक से वापस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
रूट 2- रेलवे स्टेशन पंचकूला साइड से सेक्टर-17/18, 7/8 शक्ति भवन चौक, 5/9 से होकर बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद सेक्टर 4/5, 2/5, 2/6, लघुसचिवालय, सरकारी कॉलेज, माजरी चौक, 2/6 चौक, 2/5, 2/4, सेक्टर 4 मार्केट, रेड लाइट, बस स्टैंड, सेक्टर 10/11, 11/15 चौक, 10/15, 9/16, 8/17 और 17/18 होकर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

20 किलोमीटर का रूट, अधिकतम किराया भी 20 रुपये
परिवहन विभाग की तरफ से जो रूट तैयार किया गया है, उसकी दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। वहीं विभाग ने अधिकतम किराया भी 20 रुपये ही रखा है। यही सफर अगर कैब या ऑटो से किया जाए तो यात्रियों को 150 से 200 रुपये का भुगतान करना होता है। इन दोनों रूटों पर परिवहन विभाग ने 5, 10, 15 और 20 रुपये किराया निर्धारित किया है।
कोट
शहरवासियों की यह मांग कई साल से थी। यह बहुत ही खुशी की बात है। ऑटो या कैब में लोगों को 150 से ज्यादा ही रुपये देने पड़ते थे। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। - जगदीश भगत सिंह, सेक्टर-21 महेशपुर
कोट
पहले रेलवे स्टेशन जाने के लिए कैब बुक करनी पड़ती थी। रुपये भी ज्यादा लगते और कवायद भी। मगर अब 20 रुपये में रेलवे स्टेशन तक सुविधा मिलने से शहरवासियों को बहुत फायदा होगा। - दीपांशु, सेक्टर-10 निवासी
कोट
लोगों की सुविधा के लिए कई सालों से यह मांग उठाई जा रही थी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। परिवहन विभाग के इस प्रयास से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। - बब्बन सिंह यादव, सेक्टर-20 निवासी
वर्जन::
लोगों की मांग और जरूरत को देखते हुए पंचकूला बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पंचकूला साइड की बस सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए दो रूट बनाए गए हैं। एक क्लॉक वाइज और दूसरा एंटी क्लॉक वाइज होगा। यह बस सेवा लोगों की मांग को देखते हुए शुरू की गई है। - रविंदर पी पाठक, जीएम, पंचकूला हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें