फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी ठेकेदार से साढे़ तीन लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में एक लकड़ी ठेकेदार से युवक ने पूर्व डीजीपी की जमीन को अपनी जमीन बताकर साढे़ तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रतौर निवासी महिपाल ने रायपुररानी थाना में दी शिकायत में बताया कि गांव रत्ताटिब्बी निवासी प्रवीण कुमार ने उसे एक जमीन पर सफेदा, किकर, शीशम सहित अन्य किस्म के पेड़ दिखा पौने सात लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। जमीन पर दफा चार होने के कारण परमिशन भी खुद ही लाने का कहकर साढे़ तीन लाख रुपये ले लिए। ठेकेदार ने बताया कि कई दिन तक परमिशन न लाने के बाद वह जब लकड़ी काटने पहुंचे तो मौके पर भूमि मालिक ने उन्हें रोक दिया। जब वह आरोपी के घर गया जहां उसके पिता ने धमकाते हुए उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें