फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत सिंह हत्याकांड : सीबीआई अदालत के अंतिम फैसले पर 1 अक्तूबर तक जारी रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई जज पर सवाल उठाते हुए केस किसी और को सौंपने की अपील पर अब हाईकोर्ट 1 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। ऐसे में अब अंतिम फैसले पर लगाई गई रोक भी अगली सुनवाई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

याची जगसीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि जब 2002 में उसके पिता की हत्या हुई थी तब वह 8 साल का था। इस मामले में आरोपी राम रहीम था, जिसके चलते केस लंबे समय तक चलता रहा। याची ने कहा कि इस मामले में जबसे नए सीबीआई जज आएं है तबसे लगातार सुनवाई को टाला जा रहा है।
याची ने कहा कि उसे लगता है कि इस मामले में एकतरफा फैसला सुनाया जा सकता है। ऐसे में इस केस को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की किसी अन्य सीबीआई अदालत में भेजने की याची ने मांग की है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस अवनीश झिंगन ने कहा कि पहले वह केस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड देखना चाहते हैं। इस रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद ही सुनवाई करेंगे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले में सीबीआई अदालत के अंतिम फैसले पर रोक लगा चुका है और अब यह रोक एक अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें