फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार से भड़के दलित समाज के लोगों ने गिरफ्तारी न होने के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव गणौली में एक लड़की की ओर से दलित समाज के लड़के के साथ शादी करने के बाद भड़के ग्रामीणों ने दलित समाज के लोगों का बहिष्कार कर दिया। इस संबंधी दलित समाज के लोगों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में कई दिन से किसी की भी गिरफ्तारी ने होने पर गुस्साए दलित समाज के लोगों ने थाने के समक्ष इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार न करने की सूरत में पहले ही चार अक्तूबर को प्रदर्शन करने के बारे में अवगत करवा दिया था। इसके चलते लोग एकत्रित होकर थाने के समक्ष टेंट लगाकर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा, एसीपी सतीश कुमार व एसीपी ममता सौदा ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए 72 घंटे में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही प्रदर्शन बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें