फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 525 पुलिसकर्मियों की तैनाती में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्व संपन्न हो गई। पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जिले के कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर 525 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस कमिश्नर शिवाश कविराज ने इसे टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण बताया।
विज्ञापन



डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने स्वयं फील्ड में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की निगरानी की। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल या अनुचित गतिविधि की कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की यातायात शाखा ने दोनों दिनों रूट प्लान के अनुसार ट्रैफिक कंट्रोल किया। परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई जाम या अव्यवस्था नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें