फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला की अरन्या ने एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला की बेटी अरन्या ठाकुर ने 13वीं एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित 25 और 26 जुलाई को मलयेशिया के कुचिंग में चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। अरन्या ने अंडर-17 आयु वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीता। इसमें भारत से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल दो खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इनमें अरन्या ठाकुर और उत्तर प्रदेश के एक खिलाड़ी शामिल हैं। उनके कोच हरजिंदर सिंह ने अरन्या की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन



अरन्या ने कहा कि माता-पिता के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। 2013 में सिर्फ 6 साल की उम्र में ही अरन्या ने ताइक्वांडो की शुरुआत कर दी थी। कोच हरजिंदर सिंह का मानना है कि सरकार को अरन्या जैसे होनहार खिलाड़ियों को टारगेट एशियन गेम्स और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में शामिल करना चाहिए ताकि वह भविष्य में भी देश के लिए पदक ला सकें।
विज्ञापन


उपलब्धियों पर एक नजर
-साल 2024 में आयोजित फुुजायरा ओपन जी टू रैंकिंग ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक।
-बेरुत-लेबनान में सितंबर 2023 में आयोजित 12वीं जूनियर एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
-सोफिया वर्ल्ड ताइक्वांडो कैडेट चैंपियनशिप में बुल्गारिया 2022 में हिस्टोरिक सिल्वर पदक।
-वियतनाम में अगस्त 2022 में आयोजित एशियन केडिट चैंपियनशिप में हिस्टोरिक सिल्वर मेडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें