फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्रिकेट मैदान का 88 लाख से होगा जीर्णोद्धार, नई पिच और डग आउट भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। 88 लाख रुपये खर्च कर सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में क्रिकेट मैदान की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मैदान को सुधारने के लिए बीसीसीआई से मंजूर पैमानों पर काम किया जाएगा, ताकि भविष्य में बड़े स्तर के मैचों का आयोजन करवाया जा सके। इससे जहां खिलाड़ियों को बेहतर मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा, वहीं खेल में भी सुधार होगा। मैदान के जीर्णोद्धार का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अप्रूवल मिल गई है। जल्द ही काम के लिए टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्रिकेट मैदान की पिच कई साल पुरानी हो गई है। वहां पर लगातार क्रिकेट मैचों का आयोजन भी होता रहता है। कभी इंटर डिपार्टमेंट तो कभी इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। इसी कारण पिच लगातार कमजोर होती जा रही है। पिच को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। स्टेडियम के स्तर को ऊंचा करने के लिए कई तरह के सुधार करने की जरूरत है। स्टेडियम पर 88 लाख रुपये का बजट खर्च कर इसे अपडेट करने का फैसला लिया गया।


डग आउट के नीचे बैठ सकेगी टीम
मैच में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए डग आउट बनाए जाएंगे। इससे खिलाड़ी बाउंड्री के नजदीक बैठकर ही पूरा मैच देख सकेंगे। वर्तमान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। अब वहां स्टेडियम के साथ दो डग आउट बनाए जाएंगे। क्रिकेट मैदान में फिलहाल लगी घास को पूरी तरह से उखाड़कर उसकी जगह पर सिलेक्शन ग्रेड वन घास लगाई जाएगी। यह घास लगने के बाद मैदान पूरी तरह समतल दिखाई देगा। पूरी घास एक ही लेवल पर बढ़ती है। इस घास में गिरने के दौरान खिलाड़ी को चोट लगने की आशंका भी कम रहती है।
विज्ञापन



क्रिकेट मैदान के जीर्णोद्धार के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर लगाकर यहां पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। मैदान का स्वरूप बदलने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। - राजबीर सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें