संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। कंपनी का सेल्समैन दुकानदारों से बिल की एवज में 1.24 लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस कंपनी के पार्टनर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, चैतन्य मल्होत्रा ने शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी में महेंद्र अजय सेल्समैन की नौकरी करता था। वह 25 मार्च शाम से फरार है। आरोपी ने अवैध तरीके से पंचकूला में दुकानदारों से कंपनी के बिल के एवज में 124313 रुपये ले लिए और फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा है।