संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने बुधवार देर रात 2020-21 के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम को वार्षिक भुगतान राशि को जारी की। यह भुगतान सालाना अनुबंध के तहत होगा। इसके लिए ए, बी और सी ग्रेड बनाए गए हैं। बोर्ड ए ग्रेड के लिए सालाना 50 लाख, बी ग्रेड को 30 लाख और सी ग्रेड को 10 लाख रुपये की राशि देगा। इसके तहत चंडीगढ़ की तानिया भाटिया 30 लाख और हरलीन कौर को 10 लाख रुपये मिलेंगे।
गौरतलब है कि तानिया भाटिया टीम इंडिया में विकेट कीपर की भूमिका निभाती हैं। वह अपनी बल्लेबाजी की दम पर कई बार टीम इंडिया को संकट से निकाल चुकी हैं। वहीं, हरलीन कौर टीम इंडिया में आलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। बल्ले और गेंदबाजी में कई बार कमाल कर चुकी हैं।