फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट चलाने के तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे, 40 हजार रुपये भी किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। धोखाधड़ी कर नकली नोट चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप, जय प्रकाश और एक महिला को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने जिला अदालत में पेश किया। यहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से प्रिंटर, स्कैनर और लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर 15 मई को बरवाला मार्केट में छापा मारकर युवती समेत तीन आरोपियों को पकड़ा था। आरोपी प्रदीप से पांच सौ रुपये के 41, सौ रुपये के 8 नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इन नोटों पर एक ही सीरियल नंबर लिखा था। आरोपी जय प्रकाश से सौ रुपये के 14 नोट और युवती से 500 रुपये के 16 नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस ने कुल 40 हजार नकली नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें