फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में राज्यपाल: अचानक साकेत अस्पताल पहुंचे बंडारू दत्तात्रेय, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 18 Aug 2021 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

बंडारू दत्तात्रेय ने अस्पताल के पदाधिकारियों को मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए ताकि मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना समय भी बचा सकें। राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सायं 3 से 5 बजे तक ओपीडी का समय निश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
पंचकूला के साकेत अस्पताल पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मंगलवार को अचानक साकेत अस्पताल जा पहुंचे। उनके दौरे की भनक प्रशासन तक को नहीं थी। इस कारण प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अस्पताल के वार्ड से लेकर शौचालयों तक की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी ब्योरा लिया। अस्पताल में कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। राज्यपाल के साथ उनके सचिव अतुल द्विवेदी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब कोई राज्यपाल इस तरह अचानक अस्पताल पहुंचे हों। सुबह 11.15 बजे डॉक्टरों की टीम राज्यपाल को अस्पताल में देख हैरान रह गई। उन्होंने अस्पताल के पहले तल पर बने वार्ड के मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण भी किया और स्टाफ को हिदायत दी कि इन्हें स्वच्छ रखा जाए। एक नल से पानी बहता देखकर स्टाफ से तुरंत ही ठीक कराने को कहा। राज्यपाल ने अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक भी की। 


पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने बताया कि आमजन को हड्डी, जोड़ व फिजियोथैरेपी से संबंधित बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचकूला के मदर टैरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वह सवा एक बजे तक अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन


बंडारू दत्तात्रेय ने अस्पताल के पदाधिकारियों को मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए ताकि मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना समय भी बचा सकें। राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सायं 3 से 5 बजे तक ओपीडी का समय निश्चित करने के लिए कहा। साथ ही महिलाओं व बच्चों की ओपीडी पर खास ध्यान देने की बात कही। सर्जरी ओपीडी और फिजियोथैरेपी की सुविधाओं के विस्तार पर बल देते हुए राज्यपाल ने अस्पताल में मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, लैबोरेटरी व एक्स-रे रूम के विस्तार की भी आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया।

विज्ञापन

आयुष्मान के पात्रों को दें मुफ्त इलाज, फंड की कमी नहीं होगी

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, इसके लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का स्तर बढ़ाने में सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साकेत अस्पताल व फिजियोथैरेपी कॉलेज में सभी तरह की ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। राज्यपाल ने अस्पताल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विशेष रूप से सफाई व हरियाली की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

अस्पताल में साल में 900 से 1000 ऑपरेशन किए जा रहे
अस्पताल की निदेशिका डॉ. अपराजिता सौंध ने बताया कि अस्पताल में प्रतिवर्ष 900 से 1000 तक ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रतिदिन लगभग 150 लागों को एक्स-रे की सुविधा और 50 लोगों को फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा सप्ताह में औसतन 16 मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यहां पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें