पंचकूला। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री संदीप सिंह 10 सितंबर सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है।
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को होने वाली इस बैठक में संदीप सिंह के साथ-साथ समिति के गैर सरकारी सदस्य व जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। डीसी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का अपना ही एक अलग महत्व है, क्योंकि यह आम लोगों को अपनी समस्याओं को रखने का एक मंच प्रदान करती है।