फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : टीका लगाया नहीं दूसरी डोज का सर्टिफिकेट तक निकल आया, जब मोबाइल पर संदेश आया, व्यक्ति कोर्ट में मौजूद था, पहला टीका 19 जुलाई को लगाया था

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। धर्मपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के कोरोना का दूसरा टीका लगे बिना ही उसके मोबाइल पर सफल टीकाकरण का संदेश आ गया है। हैरानी वाली बात यह है कि उक्त व्यक्ति का टीकाकरण का आनलॉइन सर्टिफिकेट भी निकल गया है। जब टीकाकरण सफलतापूर्वक लगने का संदेश आया तो व्यक्ति उस समय कालका कोर्ट में मौजूद था।
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि वह कालका कोर्ट में एडवोकेट एवं नोटरी पब्लिक है। उसने अपनी फर्स्ट डोज 19 जुलाई को लगवाई थी। अब वह दूसरी डोज लगवाने का प्लान कर ही रहा था कि वीरवार को अचानक उनके मोबाइल पर दूसरी डोज सफलतापूर्वक लगने का संदेश आ गया जबकि वह कहीं भी टीकाकरण करवाने नही गया था, न ही उन्होंने सेकंड डोज की कहीं रजिस्ट्रेशन करवाई थी। उनका टीकाकरण का स्थान सूरजपुर बताया गया है जबकि वह उस दौरान कालका कोर्ट में मौजूद थे। कालका एसएमओ डॉ. रूपिन्द्र सिंह सैनी का कहना है कि मामला संज्ञान में आ है, इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें