फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : बरसाती पानी में बह गई बजरी-तारकोल, सेक्टर-20 की सड़क फिर गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की जर्जर हालत को सुधारने के लिए नगर निगम ने 13 दिन पहले पैचवर्क किया था लेकिन, वीरवार को हुई बारिश के पानी के साथ बजरी और तारकोल बह गई। इससे सड़क एक बार फिर गड्ढों में तबदील हो गई है। इस सड़क से गुजरने वाले सेक्टरवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने पहले ही कहा था कि पैचवर्क की जगह इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जाएं।
विज्ञापन

इससे नगर निगम को बार-बार सड़क टूटने और मरम्मत कार्य पर खर्च होने वाले पैसे की बचत होगी और लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। निगम अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए की बातों को गौर न कर पैचवर्क ही किया। सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपप्रधान योगेंद्र क्वात्रा का कहना है कि निगम हर साल जहां पैचवर्क करके पैसों को बर्बाद कर रहा है, वहीं कर्मचारियों की मेहनत पर भी बारिश पानी फेर देती है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 11 सितंबर को सेक्टर-20 की सड़क का पैचवर्क किया गया था।
लेकिन, आज फिर वह गड्ढों में तबदील हो चुकी है। पैचवर्क की सामग्री बरसाती पानी के साथ बह गया है, जिसके चलते लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ा। सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के अविनाश मलिक ने बताया कि 83-ए, 84 और 83 के सामने की सड़क का पैचवर्क किया गया था, लेकिन एक बरसात भी नहीं सह सकी। सड़क के गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हैं। जीएच-83, 83-ए और 84 के सामने इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें