फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा : गायों का असली निवास किसानों का घर है : शंकरलाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने पिंजौर के श्री कामधेनु गोशाला सेवा सदन का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं गो सेवा व गो संवर्धन प्रकल्प के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख शंकरलाल ने पिंजौर के श्री कामधेनु गोशाला सेवा सदन का दौरा किया। इस मौके पर हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। शंकर लाल ने कहा कि गायों की असली जगह किसान का घर होती है। गोशालाएं तो गाय के लिए एक अस्थाई निवास है। देशी गोवंश का संवर्धन कर उच्च गुणवत्ता व ज्यादा दूध उत्पादन करने वाली गायों को तैयार करना होगा।
विज्ञापन

इस दिशा में पिंजौर की श्री कामधेनु गोशाला सेवा सदन बेहतर कार्य कर रही है। इस दिशा में और ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता है। शंकरलाल ने देसी गोवंश के महत्व पर बल दिया और कहा कि विदेशी गाय का दूध जहर के समान होता है, जबकि देसी गाय का दूध अमृत है। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने इस गो संवर्धन केंद्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी और केंद्र का दौरा करवाया। उन्होंने आह्वान किया कि आजकल पितृ पक्ष चल रहे हैं।
इस दौरान गोशालाओं में ज्यादा से ज्यादा सवामनी लगानी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में वर्णित है कि पितृपक्ष के दौरान गायों को खिलाए भोजन से अपने पूर्वजों तक भोजन का सीधा लाभ पहुंचता है। इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के सचिव डॉ. चिरंतन कादयान, गोशाला समिति के भारत भूषण बंसल, नवराज धीर, रोहित सिंगला, आयोग के पशु चिकित्सक डॉ. अश्वनी कुमार, पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह जादौन, उपनिदेशक डॉ. अनिल बनवाला व गोशाला समिति के अनेकों सदस्य और गो भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गाय के गोबर से बने गमलों में लगे तुलसी के पौधे भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें