फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : शहर की पांच पार्किंग पेड, सेक्टर-20 और 14 का ठेका दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 और 20 की पार्किंग का शुल्क अब लगना शुरू हो गया है। नगर निगम द्वारा दोनों पार्किंगों का टेंडर खोल दिया गया है। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि रेवन्यू रिलाइजेशन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया था। इसके बाद टेंडर लगाए गए थे। पार्किंग के टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोल दी गई है। सेक्टर-14 की पार्किंग का ठेका लगभग 33.70 लाख रुपये और सेक्टर-20 की पार्किंग का ठेका लगभग सवा दो करोड़ रुपये में दिया गया है। इससे पार्किंग सुचारु चल पाएगी और अवैध तौर पर खड़े होने वाले खाने-पीने के वाहन भी नहीं खड़े होंगे। इन पार्किंग का ठेका लेने के लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

एडवांस 15 प्रतिशत जमा करवाने के बाद अलॉटमेंट दिया जाएगा। कैमरे लगाने, कंट्रोल रूम, आटोमेटिक पर्ची निकाली जाएगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर का विकास करने के लिए फंड की आवश्यकता होती है, उसके लिए नगर निगम को अपने आय के साधन जुटाने हैं। उसी को ध्यान में रखकर पेड पार्किंग की गई है। पेड पार्किंग होने से गाड़ियां सही ढंग से खड़ी होंगी। साथ ही शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये का राजस्व आएगा। अब शहर की पांच पार्किंग पेड हो जाएंगी। इससे पहले सेक्टर-8, 9 और 10 की पार्किंग पेड है। जिस कंपनी के पास इन पार्किंग का ठेका है, उसे पिछले दो सालों से काम अलॉट है। कोरोना काल में निर्धारित फीस का केवल 40 से 50 प्रतिशत ही जमा करवाया है। वहीं सेक्टर-20 में पांच से ज्यादा ब्लॉक हैं।
निगम पूरे सेक्टर में पार्किंग को लागू कर रहा है। हाईवे से सटे शोरूम और बूथ मार्केट के सामने एरिया को कवर किया जाएगा। सेक्टर-21 के लोग भी सेक्टर-20 में खरीदारी करने आते हैं। पेड पार्किंग होने के बाद वाहनों को सही ढंग से लगवाया जाएगा। पार्किंग एरिया भी ठीक हो जाएगा। सेक्टर-20 की आबादी 35 से 40 हजार के करीब है। इसमें 113 से ज्यादा सोसायटियां, 7 हजार से ज्यादा आबादी वाले दो गांव भी हैं। सेक्टर-20 में लोग हर छोटे बड़े काम के लिए मार्केट में आते हैं। मार्केट में कई बड़े बैंक और मंदिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें