फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : रेप की शिकायत कैंसिल की तो महिला ने डीजीपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 महिला थाने में छत्तीसगढ़ की युवती ने रेप का आरोपी लगाकर सुधीर राणा के खिलाफ 5 अगस्त को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आईओ सुनीता और एसएचओ नेहा चौहान ने बिना जानकारी दिए उनकी एफआईआर कैंसिल कर दी है। न तो इसके लिए उन्हें कोई काल किया और न ही उन्हें कोई नोटिस दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी सुधीर राणा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की तरफ से बिना नोटिस दिए एफआईआर रद्द कर दी गई। युवती ने बुधवार को यह शिकायत पंचकूला स्थित डीजीपी ऑफिस में दी है।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी सुधीर राणा ने उसके साथ दो साल तक रेप किया था। इस दौरान वह उसे होटल में ले जाकर संबंध बनाता था। युवती ने बताया कि उसने शादी करने के लिए एक साल का समय मांगा। इस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद उसने अपना रोका दूसरी जगह कर लिया। जब युवती को इस बात का पता चला तो आरोपी सुधीर राणा से उसने मुलाकात की। इस पर सुधीर राणा ने उसे धमकी देकर कहा कि उसके पिता डीएसपी सुभाष राणा हैं। वह सीएम तक पहुंच रखते हैं। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। युवती ने बताया कि वह 21 अक्तूबर केे दोबारा पंचकूला महिला थाने गई। जब वह महिला थाने गई तो उसने अपने केस के बारे में पूछा तो पता चला कि उसकी एफआईआर कैंसिल कर दी गई है। उसे इसकी जानकारी महिला थाना प्रभारी ने 24 अक्तूबर को दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मौका मुआयना और सबूत पुलिस को पहले दे चुकी है। उन्होंने होटल के बिल सहित सभी चीजें दी थी। एफआईआर इन्हीं सबूतों पर लिखी गई थी। इसकेे बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
युवती की ओर से शिकायत दी गई थी। उसने सहमति और दोस्ती की बात बताई थी। महिला ने सहमति से संबंध बनाए हैं। युवती ने होटल की बुकिंग करवाई थी। जांच में सबूत नहीं पाए जाने पर एफआईआर रद्द की गई है। - नेहा चौहान, महिला थाना प्रभारी, पंचकूला।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने के बाद उसका मेडिकल नहीं कराया गया। पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ कर एफआईआर कैंसिल की है। उसे न्याय मिलना चाहिए। - पीड़ित महिला निवासी छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें