फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : पीली पट्टी के बाहर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाई, एसीपी ने दी जानकारी, जल्द पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पीली पट्टी लगाने का काम करेंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। जल्द प्रशासन द्वारा दुकानों के बाहर पीली पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एसीपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा यह कार्य किया जाएगा। इस बाबत पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से भी बात कर ली है। जल्द दुकानों के बाहर पीले रंग की पट्टी लगाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। एसीपी ने बताया कि पीली पट्टी के अंदर ही दुकानदारों को अपना समान रखना होगा अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने दुकानदारों और शहरवासियों से शहर की ट्रैफिक समस्या का हल करवाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत दिनों एसीपी कार्यालय में एसीपी मुकेश जाखड़ की अध्यक्षता में कालका-पिंजौर के व्यापारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक एसएचओ रजेश शर्मा सहित कालका एसएचओ महावीर सिंह भी मौजूद रहे। उस दौरान एसीपी ने सभी दुकानदारों से पीली पट्टी के अंदर समान रखने की अपील की थी। पीडब्लूडी के एसडीओ डीके राठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जल्द ही विभाग द्वारा दुकानों के बाहर पीले रंग की पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें