फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे पर जोर, विभाग बनाएगा नए 275 कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाने के बाद अब पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचों पर अब फोकस कर रही है। सरकार ने इस ओर स्कूलों में 275 नए कमरे बनाने का फैसला किया है। इस कार्य को करने के लिए सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को 8.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने बताया कि नाबार्ड के 27 बी प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों के 274 सरकारी स्कूलों में 275 नए कमरों के निर्माण के लिए कुल 8.25 करोड़ रुपये की राशि संबंधित जिला शिक्षा दफ्तरों के खातों में सीधे भेज दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने समूह जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को हिदायत दी कि मानक के साथ कोई समझौता न किया जाए और काम सही तरीके से तय समय के अंदर पूरा किया जाए। परगट सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया गया। स्मार्ट क्लास रूम बनाने के साथ-साथ अध्यापकों की भर्ती भी की गई जिसके चलते पंजाब पीजीआई स्कोर में भारत नंबर वन राज्य बना। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्षेत्र में आने वाले समय में और भी प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें