फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी आज करेंगे हल्ला बोल प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला मुख्यालय पर 17 दिसंबर को बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी रोष प्रदर्शन करेंगे। 12 दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में जिला स्तर पर आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (महिला और पुरुष) बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन की जिला प्रधान कमला देवी, सचिव अंजार अहमद और राज्य उपप्रधान कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक राज्य प्रधान ओमपति कादियान की अध्यक्षता में भिवानी के नेहरू पार्क में हुई।
विज्ञापन

इसमें सभी जिलों के प्रधान, सचिव व राज्य कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा करीब दो साल से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह न कर आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानकर दिन रात कार्य करने वाली श्रेणी के कर्मचारियों की जायज मांगों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। एसोसिएशन द्वारा बार-बार पत्राचार के माध्यम से और प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात करके स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों का हल करने के बारे में अनुरोध करने पर कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार रोष प्रदर्शन कर सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिए जाएंगे। जिला प्रधान कमला देवी और राज्य उप प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सिविल सर्जन पंचकूला को 17 दिसंबर को होने वाले रोष प्रदर्शन की अग्रिम सूचना का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें