पंचकूला। घर में घुसकर 77 वर्षीय रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर पर 27 मई को चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की सूचना देने वाले को पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की है। हमले के बाद आरोपी सेक्टर-7 स्थित शिकायतकर्ता प्रताप काकड़िया से घर से फरार हो गया। काकड़िया इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
पुलिस की लोगों से अपील है कि अगर किसी व्यक्ति को इस बारे में कोई पहचान या जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर पर दिन में ही घर में घुसकर हमला किया गया था। फिलहाल बुुजुर्ग की हालत स्थिर है। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।