फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर चार पर पुलिस ने दर्ज किया केस, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव कॉलोनी निवासी युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-14 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार वासी राजीव कॉलोनी ने आरोप लगाया कि उसे 4 नवंबर की रात 11 बजे घर जाते समय आरोपी राजू, धर्मेंद्र, राकेश ने सेक्टर-21 के अरुण के यहां काम करने से मना किया। इस पर उसने विरोध किया। तीनों आरोपियों ने उसे रॉड और डंडों से जमकर पीटा। उसे सात जगह चोटें आईं। इसके बाद राजू ने उस पर झूठा छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने की धमकी देकर समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इस पर शिकायतकर्ता पवन कुमार ने आरोपियों के दबाव में समझौता कर लिया। शुक्रवार को जब वह सेक्टर-21 निवासी अरुण के पास काम करने पहुंचा तो उसने पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पवन का मेडिकल करवाया। इस दौरान पवन के शरीर पर सात जगह चोटें आई थी। मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें