फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी: शातिरों ने व्यक्ति के खाते से 70999 उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर में शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 70999 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने ठगी के आरोप में संजय और मोनोबिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार निवासी रत्तपुर कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पेटीएम अकाउंट में जैसे ही पैसे कम होने लगते थे तो अपने आप ही उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट से 1000 रुपये उसके पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते थे। पेटीएम अकाउंट में पैसे न आएं इसके लिए उसने एक्सिस बैंक से पैसे आने के प्रोसेस को बंद करवा दिया। बावजूद इसके 4 दिन बाद फिर उसके पेटीएम अकाउंट में 1000 रुपये आ गए। जब इसकी जानकारी उसने एक्सिस बैंक शाखा में दी तो उन्होंने उसे पेटीएम कस्टमर केयर नंबर पर बात करने के लिए कहा।
जब उसने गूगल पर सर्च कर नंबर 9827687513 पर बात की तो बात करने वाले व्यक्ति ने आरोपी संजय नाम के व्यक्ति का नंबर देकर उससे बात करने की बात कही। संजय ने आगे अन्य मोनोबिस्ट नाम के आरोपी से बात करवाई। मोनोबिस्ट ने खुद को पेटीएम का अधिकारी बताते हुए बैंक अकाउंट की जानकारी ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके अकाउंट से 70999 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें