फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बड़ा हादसा: बारिश से घर की छत गिरी, आठ साल की बच्ची की मौत, घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती

Tue, 21 Sep 2021 03:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पंचकूला में बारिश की वजह से घर की कच्ची छत गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीवी देखते वक्त यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर पुलिस टीम भी पहुंची। 
विज्ञापन
पंचकूला में छत गिरने से बच्ची की हुई मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में बारिश के बाद मकान की कच्ची छत गिर गई। इसमें पांच लोग दब गए। छत गिरने से आठ वर्षीय बच्ची आशिमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे राजीव कॉलोनी स्थित मकान नंबर 384 में सभी पांच लोग टीवी देख रहे थे। बारिश अधिक होने के कारण घर की छत गिर गई। इस दौरान छत के नीचे बैठे सलीम के बेटे समीर (8), बेटी आशिमा (8), रमजान (6) पड़ोसी दीपक (7) और उनके चाचा नसीम (40)  दब गए।

मकान मालिक सलीम इस दौरान घर के बाहर खड़े थे। उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। लोगों की मदद से आशिमा, समीर, दीपक, रमजान और नसीम को मलबे से बाहर निकाला गया। इस दौरान सभी को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां आठ वर्षीय आशिमा को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चारों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पंचकूला इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर वार्ड नंबर-7की पार्षद उषा रानी भी पहुंचीं। उन्होंने सभी का हालचाल जाना। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी लोगों के साथ सहानुभूति जताई। 

एचएसवीपी की गलती के कारण गई जान
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी ने बताया कि मृतक आशिमा के पिता सलीम ने पक्के मकान का पैसा जमा कर रखा है। इसके बाद भी पक्का मकान नसीब नहीं हुआ। बारिश के बाद कच्ची छत होने के कारण आशिमा की जान चली गई। इसके लिए पूरी तरह से एचएसवीपी के आलाधिकारी दोषी हैं। वहीं सलीम ने बताया कि अगर उसके पास पैसे होते तो वह घर की छत को कच्ची नहीं रखता और यह दिन नहीं देखना पड़ता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें