फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के सम्मान व कल्याण के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अन्य समुदायों के साथ सिख समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार सिख इतिहास को संजोने में भी अहम भूमिका निभा रही है। यह पहली बार है कि किसी सरकार ने महान गुरुओं और संतों की आध्यात्मिक शिक्षाओं और दर्शन का प्रचार करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आगामी 24 अप्रैल को पानीपत में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेशवासियों से इस कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय बनाए जाने का भी एलान किया है। इसमें सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को उजागर किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश को धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से विश्व मानचित्र पर लाने की कवायद में जुटी है। इसके लिए अलग-अलग चरणों में कई विकास कार्य जारी हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें