फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील गुप्ता का दावा : 2024 में हरियाणा में बनाएंगे सरकार, अगले साल से आने लगेगा प्रदेश में एसवाईएल से पानी

Wed, 20 Apr 2022 06:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला/एजेंसी, पंचकूला/कुरुक्षेत्र

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने अहम दावा किया है। गुप्ता का कहना है कि 
हमने पंजाब में सरकार बनाई है। 2024 में हम हरियाणा में सरकार बना रहे हैं और 2025 में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से पानी हरियाणा के हर क्षेत्र में पहुंच जाएगा। यह हमारी गारंटी है, वादा नहीं।
विज्ञापन
सुशील गुप्ता - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए हरियाणा में एसवाईएल का मुद्दा बड़ी चुनौती बन गया है। पंजाब के बाद हरियाणा में सियासी जमीन तलाशने में जुटे केजरीवाल के लिए यह मुद्दा आड़े आ रहा है। अभी तक पार्टी इस मामले पर पंजाब और हरियाणा के लिए कोई एक राय नहीं बना पाई है। वहीं, भाजपा, कांग्रेस, इनेलो ने एसवाईएल मुद्दे पर केजरीवाल की घेराबंदी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस बीच कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने अहम दावा किया है। गुप्ता का कहना है कि हमने पंजाब में सरकार बनाई है। 2024 में हम हरियाणा में सरकार बना रहे हैं और 2025 में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से पानी हरियाणा के हर क्षेत्र में पहुंच जाएगा। यह हमारी गारंटी है, वादा नहीं।

दरअसल,  पंजाब और हरियाणा का पानी को लेकर विवाद चल रहा है। केंद्र से लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट भी गया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया है। हरियाणा को आज भी अपने हक के पानी का इंतजार है, जबकि पंजाब की सरकारें शुरू से ही पानी देने से खिलाफ रही हैं। इसी मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा में कई बार सरकारें बनी भी है और सत्ता से बाहर भी हुई हैं।
विज्ञापन


हर बार चुनाव में यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता आया है। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली सरकारों की तर्ज पर हरियाणा को पानी नहीं देने का राग अलापना शुरू कर इस मुद्दे को हवा दे दी है। केजरीवाल के लिए दुविधा यह है कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार है और हरियाणा में भी सत्ता की चाह रखते हैं। पंजाब में सरकार बनते ही हरियाणा में भी आप का संगठन बढ़ना शुरू हो गया, लेकिन अब एसवाईएल के मुद्दे पर पार्टी फंस गई है।

किस राय के साथ जनता के बीच जाएं
केजरीवाल के लिए मुश्किल यह है कि वह हरियाणा के हक की बात कहें या फिर पंजाब की। क्योंकि खुद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके लिए दिक्कत ये है कि इस मुद्दे पर क्या राय लेकर लोगों के बीच जाएं। हालांकि, पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पहले कह चुके हैं कि 2024 में चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के एसवाईएल के मुद्दे का हल किया जाएगा।

अलग राजधानी का आश्वासन दे रहे सुशील गुप्ता
सुशील गुप्ता ने कहा कि साथ ही दोनों प्रदेशों को बजट देकर अलग अलग राजधानी बनाई जाएगी। लेकिन हरियाणा के हक की बात न कहने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय सिंह केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं और उनको हरियाणा विरोधी बता रहे हैं। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को देना है, इसलिए केजरीवाल इस पर पहल करें। अब देखना यह है कि इस मामले से केजरीवाल किस तरह से पार पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें