फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या : थाने में सफाई का काम करने वाली महिला की हत्या, पुलिस को पंचकूला साइड खाली ग्राउंड में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मौलीजागरां थाने में सफाई का काम करने वाली मौलीजागरां पिंड निवासी 33 वर्षीय महिला रोजीना की हत्या कर दी गई है। पुलिस को रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड खाली ग्राउंड में उसका शव मिला है। एक राहगीर ने शव की सूचना मौलीजागरां पुलिस और जीआरपी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

शव पर जख्मों के निशान के आधार पर पुलिस इसे हत्या मान रही है। शव के पास एक छोटा धारदार चाकू, एक कंबल और दो प्लास्टिक के डब्बे भी पुलिस को मिले हैं। परिजनों के बयान पर पुुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। जीआरपी इंचार्ज विलायती सैनी ने बताया कि मृतक महिला मौलीजागरां थाने में प्राइवेट तौर पर सफाई का काम करती थी।
मृतक महिला का बेटा 15 वर्षीय चंदू ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी मां से थाने में ही मिला था। जब रात को उसकी मां घर नहीं पहुंची तो वह उसकी तलाश में थाने पहुंचा। जहां उसे पता चला कि शाम करीब सवा छह बजे उसकी मां थाने से निकल गई थी। महिला के बेटे ने बताया कि मां को तलाशने के बाद उसके मोबाइल फोन पर रात को कॉल भी लगाया, लेकिन उसकी मां का मोबाइल फोन बंद था। रात करीब एक बजे तक चंदू अपनी मां की तलाश करता रहा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद सुबह करीब दस बजे थाने से फोन आया तब उसकी मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें