फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : किसान आंदोलन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पांच ट्रेनें रद्द, लंबी दूरी की ट्रेनों को चंडीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, शाम को गंतव्य के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसानों के भारत बंद के चलते सोमवार को रेल यातायात सुबह से शाम तक प्रभावित रहा। इसके चलते स्पेशल कालका-नई दिल्ली शताब्दी, चंडीगढ़-न्यू दिल्ली शताब्दी, जनशताब्दी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं सुबह लांग रूट की कई ट्रेनों को शाम पांच बजे के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। इसमें पश्चिम एक्सप्रेस, चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस शामिल हैं। चंडीगढ़ स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि सबसे पहले करीब पांच बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस को रवाना किया गया। आंदोलन के कारण सुबह से शाम तक रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं लंबी दूरी के यात्री रविवार की रात को ही सोमवार की सुबह वाली ट्रेन पकड़ने के लिए आ गए थे, जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें मुंबई, औरंगाबाद, बिहार, कानपुर और इलाहाबाद के यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

सुबह 12.15 बजे चंडीगढ़ से ट्रेन थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। दो घंटे से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में खड़ी हूं। दिल्ली जाना था, अब घर लौटना पड़ रहा है। - मीना, रेल यात्री।
सुबह 9 बजे चंडीगढ़ से सचखंड एक्स्प्रेस ट्रेन थी। हम करीब 25 लोग हैं, रविवार की रात ही यहां आ गए थे, सोमवार की सुबह हमारी ट्रेन थी, लेकिन किसान आंदोलन के चलते ट्रेन डिले कर दी गई है। कब तक यहां से जाएगी, इसकी कोई सूचना नहीं दे रहा है। आशा रामगीरे, रेल यात्री।
विज्ञापन

महाराष्ट्र जाना है, शिमला से चंडीगढ़ के लिए बाई रोड निकले थे, लेकिन बार्डर पर आकर फंस गए। किसी तरह गांव के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचे, यहां आकर पता चला कि किसान आंदोलन के चलते ट्रेन डिले है। - आदित्या, रेल यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें