फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी में हल्की बूंदाबांदी और धुंध ने लुभाए पर्यटक, सेल्फी लेकर कैमरे में कैद किए पल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी घूमने के लिए आने वाले सैलानियों के लिए बुधवार का दिन काफी खुशनुमा रहा। पहाड़ों के बीच से उठती धुंध पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं, पहाड़ों के बीच हल्की बूंदाबांदी व धुंध ने सैलानियों को गर्मी में ठंड का एहसास करवाया। इस दौरान सैलानी जगह-जगह सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें, कि इलाके के पहाड़ों में अक्सर बरसात के मौसम या फिर अचानक होने वाली बरसात के समय धुंध छा जाती है। बुधवार को भी धुंध के चलते दिन में ही कार चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। दिल्ली से आए सैलानियों ने बताया कि उन्होंने इस प्रकार का मौसम पहली बार देखा है। दिल्ली के बेहद करीब मोरनी हिल्स स्टेशन बेहद खूबसूरत जगह है।
दिल्ली से वीकएंड पर आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। वह यहां पर पहली बार आए हैं, यहां पर आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। कुछ छोटी-छोटी कमियां जैसे मोबाइल नेटवर्क की जरूर खली, लेकिन एकांत के आनंद ने उन्हें सब कुछ भुला दिया। वह यहां पर दोबारा आना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें