फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : दोनों डोज लगा चुके तो घर को ग्रीन स्टार हाउस का मिलेगा दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के घरों को ग्रीन स्टार हाऊस कहा जाएगा। अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रोत्साहित हो, इसके मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य की 92 नगर पालिकाओं में कार्यरत सभी कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद बताया कि कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभाग के कर्मियों को राज्य पर व जिला स्तर पर सम्मानित करेंगे। फतेहाबाद, हिसार, नारनौल, कुरुक्षेत्र, चरखी-दादरी, कैथल, झज्जर और पलवल में आठ नई मोलीक्यूलर प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में 1.73 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से 65 प्रतिशत लोगों में आईएलआई (इन्फयूंजा लाइक इलनेस) लक्षण पाया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को कोविड की दूसरी वैक्सीन लगनी है, उनका डाटा तैयार कर घर-घर जाकर टीका लगाएं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 23 सितंबर तक कुल 2,17,79,655 लोगों का टीकाकरण किया है। 1,59,86,337 लोगों को पहली डोज, 57,93,318 को दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों में पहली डोज 99 प्रतिशत और दोनों डोज 93 प्रतिशत को लगाई गई हैं। फ्रंटलाइन वर्कर में पहली डोज 103 प्रतिशत और दूसरी डोज 99 प्रतिशत को लगी है। विज ने कहा कि नूंह जिला में विशेष अभियान चलाकर लोगों को टीके लगाएं। नूंह के कीरा गांव में शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की जांच में कोताही बर्दाश्त नहीं
त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि खाद्य सामग्री से संबंधित जांच में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकली खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर पूरी तरह से नकेल कसकर कानूनी कार्रवाई करें। राजीव अरोड़ा ने विज को बताया कि मंडल स्तर पर खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने का काम किया जा रहा है। फरीदाबाद व गुरुग्राम में विशेष अभियान चला रहे हैं। विज ने निर्देश दिए कि नकली दवाओं की जांच के लिए लगातार छापामारी करें। छापामारी के लिए रैंडम फार्मूले पर काम किया जाए। अरोड़ ने बताया कि पिछले सात महीने पर 241 छापे मारे गए और 10502 निरीक्षण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें