फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: गोवा में होटल को लीज पर दी सरकारी जमीन होगी खाली, CM बोले-जो भी शामिल होगा, बख्शेंगे नहीं

Thu, 22 Jun 2023 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस मामले में जो भी नेता शामिल होंगे, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो पहले ही पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की भूमिका की जांच कर रही है। विजिलेंस उनसे इस बारे में सवाल जवाब भी कर चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान गोवा में एक निजी होटल को मामूली दाम पर पंजाब सरकार की लीज पर दी गई नौ एकड़ जमीन को जल्द ही खाली करवा जाएगा। यह दावा बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में एक जनसभा में किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khanna News: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा

मान ने कहा कि इस मामले में जो भी नेता शामिल होंगे, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो पहले ही पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की भूमिका की जांच कर रही है। विजिलेंस उनसे इस बारे में सवाल जवाब भी कर चुकी है। समागम में मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय रहे खजाना मंत्री को भी निशाना बनाया। उन्होंने उनका नाम न लेकर कहा कि उस समय के खजाना मंत्री हमेशा ही खजाना खाली होने का शोर डालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास फंडों की कोई कमी नहीं है। सभी इलाकों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। गत सरकार के समय मंत्रियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। होशियारपुर से संबंधित एक पूर्व मंत्री के घर से नोट गिरने की दो मशीनें बरामद हुई थीं। इसका प्रयोग वह घर में किस लिए करते थे। इससे साफ है इन लोगों ने पद का दुरुपयोग कर गैर कानूनी ढंग से पैसे कमाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ धोखा करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें