फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सरबत खालसा के जत्थेदार ने सीएम मान को श्री अकाल तख्त पर किया तलब, SGPC प्रधान से भी मांगा जवाब

Thu, 22 Jun 2023 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सरबत खालसा की ओर से नियुक्त कार्यवाहक जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को भी श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर जवाब देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Akal Takht - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरबत खालसा की ओर से नियुक्त कार्यवाहक जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 28 जून को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गुरबाणी प्रसारण के संदर्भ में विधानसभा में पास किए प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Khanna News: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

 

उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को भी आदेश दिए हैं कि वह भी श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर जवाब दें कि एसजीपीसी की ओर से नियुक्त अकाल तख्त के जत्थेदार के आदेश के बावजूद उन्होंने अभी तक गुरबाणी प्रसारण के लिए एसजीपीसी का अपना टीवी चैनल क्यों शुरू नहीं किया। अगर उन्होंने इस संबंध में कोई भी काम किया है, तो वह इसे सार्वजनिक करें। जत्थेदार मंड ने कहा कि कैबिनेट में गुरबाणी के प्रसारण संबंधी प्रस्ताव सिखों के धार्मिक मामलों में सीधे रूप में सरकारी दखल है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे सिख कौम को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें