फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : रामलीला कमेटियों के बीच होगी प्रतियोगिताएं, मिलेगा नकद इनाम, प्रथम टीम को 11 हजार, द्वितीय टीम को 5100, तृतीय टीम को 3100 रुपये मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री राम संयुक्त महासभा पंचकूला की ओर से विभिन्न रामलीला कमेटियों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 10 कमेटियों द्वारा 16 से 18 अक्तूबर तक शानदार दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। कमेटी को 20 मिनट में अपनी बेस्ट प्रस्तुति देनी होगी। उसके आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम का फैसला होगा। सभा के संस्थापक रवीश गौतम, अध्यक्ष प्रदीप कंसल, प्रधान संजीव शर्मा, महासचिव नितिन शर्मा, संयुक्त सचिव अमित गोयल, खजांची राजीव गांधी ने बताया कि इस वर्ष शहरवासियों को रामलीला के साथ-साथ दशहरे के बाद रामलीला के कलाकारों के बीच प्रतियोगिता देखने को मिलेगी, जोकि सभी के लिए देखने योग्य होगी।
विज्ञापन

रवीश गौतम और प्रदीप कांसल ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीराम संयुक्त महासभा द्वारा आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में करवाई जाएगी। प्रथम टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय टीम को 5100 रुपये और तृतीय टीम को 3100 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य इनाम भी रखे जाएंगे। निर्णय देने के लिए तीन जजों का पैनल बनाया जाएगा। पहले तीन कमेटियां, दूसरे दिन चार और फिर तीसरे दिन तीन कमेटियां अपना बेस्ट रोल दिखाएंगी।
यह लाइव परफार्मेंस होगी और किसी तरह म्युजिक सिस्टम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस आयोजन पर लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर सह कैशियर बलवीर कौशिक, उपप्रधान मनोज गुप्ता, सलाहकार संजीव सूद, प्रेस सचिव रुपिंदर रावत, सभा के कार्यकारी सदस्य इंद्रजीत शर्मा, विनोद, गुलशन कुमार, गुलशन वर्मा, बहादुर सैनी, भागीरथ, त्रिलोक, सुमित शर्मा, पवन कश्यप, जोरावर सिंह, विक्की, उपाध्यक्ष रविंद्र पाठक, एमएच खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें