फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई : यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वालों को विस अध्यक्ष और मेयर ने दी बधाई, ज्ञानचंद गुप्ता 69वां रैंक और 74वां रैंक हासिल करने वाले डॉ. अक्षिता और आयुष गुप्ता के घर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के घर जाकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम के मेयर कुलभूषण गुप्ता ने बधाई दी है। दोनों ने कहा कि यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर बच्चों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। विस अध्यक्ष यूपीएससी में 69वां रैंक हासिल करने वाली डॉक्टर अक्षिता के घर पहुंचे। उनके घर चंडीगढ़ सेक्टर-32 में पिता पवन गुप्ता, मां मीना गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ सार्थक स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी डॉक्टर अक्षिता गुप्ता ने पहले ही बार में यूपीएससी में 69वां रैंक हासिल कर हरियाणा के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अक्षिता गुप्ता सरकारी स्कूल से पढ़ कर पहले एमबीबीएस डॉक्टर बनी और अब यूपीएससी में पहले ही प्रयास में 69वां रैंक लेकर हरियाणा का देश में नाम रोशन किया है। हमें अक्षिता पर गर्व है। डॉक्टर अक्षिता गुप्ता के पिता पवन गुप्ता सेक्टर-12ए सार्थक मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल हैं। उनकी मां एक सरकारी स्कूल में मैथ शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
विस अध्यक्ष ने आयुष को घर जाकर दी बधाई
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 74वां रैंक हासिल करने पर आयुष गुप्ता के निवास सेक्टर-7 में पहुंचकर उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे। गुप्ता ने कहा कि आयुष गुप्ता ने यह उपलब्धि हासिल कर पंचकूला का ही नहीं पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आयुष ने यह मुकाम अपनी मेहनत और परिजनों केे आशीर्वाद से हासिल किया है।
विज्ञापन

आयुष गुप्ता के पिता पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट सरवन गुप्ता ने बताया कि पूरे परिवार को आयुष की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान आयुष ने घर बैठकर ही यूपीएससी की तैयारी की और उनकी तैयारी रंग लाई। उन्होंने बताया कि आयुष ने सेंट जॉन सेक्टर-26 से अपनी शिक्षा पूरी की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से लॉ ऑनर्स उत्तीर्ण की। आयुष गुप्ता ने कहा कि उनके पिता सरवन गुप्ता का सपना था कि वे आईएएस बने और उनका यह सपना आज पूरा हो गया है। इस मौके पर आयुष की मां रेणू गुप्ता, बड़े भाई शिखर गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें