फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सियाराम साह की हत्या मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी संजय और अनीता को शुक्रवार को जिला अदालत में पेेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीन ऑफ क्राइम टीम ने गटर के गंदे पानी से मृतक सियाराम का शव निकाला। इसके बाद परिजनों को बुलवाया गया। जिस कपड़े से उसे फंदा लगाया गया था। उसकी पहचान उसके भाई श्रीराम साह ने की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने हत्या की बात को स्वीकार किया। आरोपी महिला ने बताया कि घरेलू कलह के कारण पति को मारने का प्लान संजय के साथ मिलकर बनाया। सियाराम की हत्या के बाद उसका शव महिला के साथी संजय ने बोरे में भरकर सेक्टर-26 गटर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें