फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के लिए दिए सात सरोकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी प्रत्येक सरोकार से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए रिपोर्ट तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे ताकि इन समस्याओं पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

गुप्ता ने यह निर्देश सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पंचकूला के सर्र्वांगीण विकास के लिए सात सरोकार तय किए हैं, जिनमें पंचकूला को प्रदूषण, प्लास्टिक, ड्रग, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, स्लम और अतिक्रमण मुक्त करना शामिल है। प्रदूषण मुक्त सरोकार के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लास्टिक फ्री, स्ट्रे कैटल व स्ट्रे डॉग फ्री के लिए नगर निगम और अतिक्रमण व स्लम फ्री के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक-एक अधिकारी को नोडल अधिकारी लगाया जाएगा। ये सात सरोकार उनके ही नहीं बल्कि पंचकूला के सभी नागरिकों के हैं। इसलिए इस कार्य में पंचकूलावासियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही पंचकूला की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, एनजीओ और संबंधित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाकर इन सभी सरोकारों पर विचार करेंगे। इन सात सरोकारों के तहत समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग चरणों में काम किया जाएगा। प्रारंभ में स्कूली बच्चों को इन समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मार्टिना महाजन, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल उपस्थित थे।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड बिजली की तारेें बिछाने के लिए तैयार करें परियोजना
विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गुप्ता ने निर्देश दिए कि वे अन्य स्मार्ट शहरों की तर्ज पर पंचकूला में भी अंडरग्राउंड बिजली की तारेें बिछाने के लिए पायलट परियोजना तैयार की जाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पिंजौर में विकसित किए जा रहे सेक्टरों में अंडरग्राउंड बिजली की तारों का प्रावधान किया जा रहा है। वहीं, सेक्टर 19 में चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन आरओबी की प्रगति की समीक्षा करते हुए रेलवे विभाग व लोक निर्माण विभाग को 31 मार्च तक हर हालत में काम पूरा करने को कहा। वहीं, श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
9 प्रवेश द्वारों के लिए टेंडर लगाए जा चुके
पंचकूला में 30 बस क्यू शेल्टर्स पर डिजिटल समय सारिणी लगाने के लिए निगम द्वारा 5 लाख 40 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा 21 स्थानों पर बनने वाले प्रवेश द्वारों में से 9 प्रवेश द्वारों का काम पूरा हो चुका है, जबकि गांव खटौली, जलौली व टोका में बिजली की हाई टेंशन वायर्स को स्थानांतरित कर दिया गया है। इन गांवों में भी शीघ्र ही प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शेष 9 प्रवेश द्वारों हेतु टेंडर लगा दिए गए हैं।
रोड का निर्माण कार्य 28 फरवरी तक होगा पूूरा
बरवाला बाईपास की सड़क के खराब पैनल एजेंसी की रिस्क एंड कॉस्ट पर ठीक करवा दिए गए हैं। इस कार्य के निरीक्षण के उपरांत ही संबंधित एजेंसी को अदायगी की जाएगी। खनौली से खंगेसरा के लिए नए लिंक रोड के निर्माण का कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सिंचाई विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन और वन विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें