फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : सीनियर सिटीजन ने महिला कर्मी पर लगाया बदतमीजी करने का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत, कालका एसडीएच के एसएमओ बोले-शिकायत आने पर जांच करवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका निवासी एक दंपति ने एक स्वास्थ्य कर्मचारी पर बदतमीजी करने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की है। शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया कि वह एक सीनियर सिटीजन है। शुक्रवार को सिख कन्या स्कूल कालका जिला पंचकूला में कोरोना का टीकाकरण हो रहा था। इस दौरान वह अपनी पत्नि के साथ टीके की दूसरी डोज लगवाने पहुंचा था। उनके अनुसार उनकी पत्नि की तबीयत ठीक नही रहती। वह जैसे-तैसे उसे टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र लेकर आए थे। उनकी पत्नि के मोबाइल में पहली डोज की सूची नहीं थी। उसने घर फोन कर पहली डोज का सर्टिफिकेट लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र पर उनकी बेटी पहुंची और उसने ऑनलाइन सर्टिफिकेट अप्लाई करवाया। इस बीच वहां पर मौजूद एएनएम हमारे साथ बदतमीजी से बात करने लगी। हमें सेंटर से बाहर जाने के लिए भी कहने लगी। उन्होंने बताया कि जैसे-तैसे उन्होंनेे अपनी पत्नि को टीका लगवाया और घर के लिए निकल गए। उनका आरोप है कि एएनएम द्वारा सेंटर पर जो बर्ताव किया गया है वह बहुत ही निंदनीय रहा।
इस व्यवहार से मैं और मेरी पत्नि बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस महिला कर्मचारी पर बनती कार्रवाई कि जाए ताकि इस प्रकार की बदसलूकी न हो। कालका एसडीएच के एसएमओ डॉ. रूपिन्द्र सिंह सैनी का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नही आई है, शिकायत आएगी तो वह इसकी जांच जरूर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें