पंचकूला। 15 नवंबर के बाद भी डेंगू के डंक से जिले के लोग परेशान हैं। वीरवार को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में 36 मरीजों के एलाइजा टेस्ट किए गए थे, जिनमें डेंगू के तीन नए मरीजों में पुष्टि हुई है। जहां से डेंगू के नए मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है।
इसके अलावा विभाग की ओर से गांव बुढनपुर, सेक्टर-11, सेक्टर-20, सेक्टर-12ए और सेक्टर-25 मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए इनडोर फॉगिंग करवाया गया। इसी के साथ जिले में डेंगू का आकड़ा 878 पहुंच गया है। अबतक कुल 8049 सैंपल जांच के लिए गए हैं और एक युवती की डेंगू से मौत हुई है।