फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल : शताब्दी में देख गंदगी लगाया जुर्माना, कालका स्टेशन की सफाई देख दिया पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने वीरवार को कालका रेलवे स्टेशन का अपनी टीम के साथ दौरा किया। शताब्दी द्वारा अंबाला से कालका पहुंचे चेयरमैन ने गंदगी देखकर शताब्दी के सफाई ठेकेदार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कालका स्टेशन की सफाई व्यवस्था से खुश होकर दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा भी की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पीएस लाल मनी, पीएससी सदस्य सुरेंद्र भगत, रामबीर भट्टी, गुरविन्द्र सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कालका पहुंचने पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने उनका स्वागत किया। चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने कालका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। कालका स्टेशन पर सफाई से खुश नजर आए। उधर पूर्व विधायक ने चेयरमैन के समक्ष रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर, जंजघर की मरम्मत के साथ-साथ रेलवे पार्क की दशा सुधारने की मांग रखी।
विज्ञापन

शीघ्र चलाई जाएंगी रद्द हुई ट्रेनें
रमेश चंद्र ने बताया कि शताब्दी द्वारा अंबाला से कालका पहुंचे हैं, इस दौरान शताब्दी में गंदगी देखकर ठेकेदार पर उन्होंने दस हजार रुपये पेनल्टी भी लगाई। वह टीम के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए पहुंचे हैं, जिसके अंतर्गत वह कालका, चंडीमंदिर, चंडीगढ़ और मोहाली स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वहीं कालका तक आने वाली कुछ ट्रेनें जिन्हें चंडीगढ़ तक कर दिया गया है, उसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से काफी कुछ बदलाव हुए थे। उस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द भी हुई हैं। अब सब कुछ सामान्य हो गया है। ऐसे में कई चीजें अब रिस्टोर होंगी। कालका रेलवे स्टेशन पर एटीएम न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस बाबत रेल अधिकारियों से बात करेंगे और समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। कालका रेलवे को वर्ल्ड क्लास का दर्जा देने की बात पर रमेश चंद्र ने कहा कि 29 को बोर्ड मीटिंग है। निश्चित रूप से हमारी कमेटी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएगी। कालका एक ऐतिहासिक जगह है, यहां के स्टेशन का चहुंमुखी विकास होना चाहिए।
जहां बैंच हैं, वहां लगाए जाए पंखे
यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी, विश्रामालय, कैंटीन, पेयजल व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा संबंधी मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर जहां भी बैंच लगे हैं, वहां पर पंखे लगाने के आदेश दिए साथ ही स्टेशन पर जहां-जहां फर्श में दरारें थीं, या टूटा पड़ा था वहां की एक सप्ताह में मरम्मत करने को कहा। उन्होंने स्टेशन पर पार्किंग को लेकर अधिकारियों से बात की, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि यह अंडर प्रोसेस है। इसका टेंडर लगा हुआ है एक माह के भीतर समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक गोकुल सिंह, आरपीएफ जीआरपी के जवान, लोजपा नेता आजाद स्वामी, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा, किशोरी शर्मा, चेतन अग्निहोत्री, गोल्डी वाल्मीकि, सन्नी भाटिया, चरणप्रीत सिंह, भूषण दीक्षित, कुनाल, टोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें